खेजड़ी कटाई के विरोध में बीकानेर बंद का व्यापक असर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेजड़ी कटाई के विरोध में आज बीकानेर से बडे आंदोलन का शंखनाद हो गया है। देशभर से पर्यावरण प्रेमी बीकानेर पहुंच रहे है। वहीं आज दो फरवरी को बीकानेर बंद का भी आव्हान किया गया था। सोमवार सुबह से शहर के मुख्य बाजार के व्यापारियों ने दुकानों को बंद रहा और खेजड़ी कटाई के विरोध में इसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर के व्यापारिक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रखे।

 

आंदोलन को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहरभर में पुख्ता इंतजाम किए।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में सोलर कंपनियां नए प्रोजेक्ट लगाने के नाम पर बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई कर रही हैं। कई बीघा भूमि पर सोलर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए जमीन को पूरी तरह साफ किया जाता है। आरोप यह भी है कि कंपनियां रात के अंधेरे में खेजड़ी के पेड़ों को काटकर जमीन में दबा देती हैं, ताकि विरोध न हो सके।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने भी आंदोलन के समर्थन में बंद का ऐलान किया। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय सांड ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में सभी बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रखे गए हैं, इसके बाद बाजार सामान्य रूप से संचालित होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!