Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में नाबालिग के पिता ने सियाणा के रहने वाले रणजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 दिसंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी दोपहर को उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। आसपास पडोसियों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE