नाबालिग का शव मिलने का मामला, विधानसभा में उठा मुद्दा तो हुआ हंगामा, मांगा सरकार से जवाब, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग का शव मिलने के मामले में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है लेकिन अब तक वार्त सफल नहीं हो पायी है।

इसी बीच सोमवार को मामला विधानसभा में उठा। सूरतगढ़ के विधायक डूंगरराम गेदर ने विधानसभा में इस मामले को उठाया और सरकार से जवाब मांगा। गेदर ने कहा कि इस तरह से नृशंस हत्याकांड की वारदात को हो गयी और करीब तीन दिन होने को है लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा तक नहीं गया है।

 

गेदर ने कहा कि हजारों लोग कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन पर है लेकिन सरकार कोई जवाब देने की स्थिति में नहीे है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मांग को उठाया और सरकार और नेता सदन से जवाब मांगा। जूली ने कहा कि सरकार पूरे मामले पर जवाब दे और आरोपियों को पकड़ा जावे। इस दौरान कई मिनटों तक सदन में हंगामा होता रहा।

 

बता दे कि तीन दिनों पूर्व रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में 8वी की छात्रा पेपर देने जा रही थी लेकिन पेपर के सेंटर पर नहीं पहुंची। जब परिजनों को सूचना मिली और परिजनों ने तलाशी की तो नाबालिग का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। जिसके बाद करीब 50 घंटो से विरोध और प्रदर्शन जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!