Whatsapp News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर का नाम मैसेज शेड्यूल है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले से मैसेज लिखकर तय तारीख और समय सेट कर सकेंगे। निर्धारित समय आते ही मैसेज अपने-आप भेज दिया जाएगा।

नए फीचर के जरिए यूजर किसी भी चैट में मैसेज टाइप करके उसे तुरंत भेजने के बजाय शेड्यूल कर सकेगा। जैसे ही तय किया गया समय आएगा, मैसेज ऑटोमैटिक डिलीवर हो जाएगा। यह सुविधा खास तौर पर जन्मदिन, सालगिरह, मीटिंग रिमाइंडर या जरूरी नोटिफिकेशन भेजने में काफी उपयोगी मानी जा रही है।
ऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। अभी इसे आम यूजर्स या बीटा वर्जन के लिए पूरी तरह जारी नहीं किया गया है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान इसका इंटरफेस सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। यूजर्स मैसेज के साथ तारीख और समय सेट कर पाएंगे। साथ ही, जो मैसेज शेड्यूल किए गए हैं लेकिन अभी भेजे नहीं गए, उनकी संख्या भी ऐप में दिखाई देगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!