Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सतासर से छतरगढ़ के बीच की है। जहां पर 9 अक्टूबर की रात को राजकुमार की पिकअप गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी और राजकुमार की मौत हो गयी।


इस सम्बंध में रामचन्द्र मेघवान ने मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं कोलायत थाने में तेजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा का लड़का भाई संतोष हाईवे पर पैदल चल रहा था। जिसे कैंपर गाड़ी ने पीडे से टक्कर मार दी। जिससे संतोष गिर गया और मौत हो गयी। पुलिस ने दोनो की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






