Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की मांग पर राजस्थान सरकार बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्र में तीन ट्यूबवैल व 10 सार्वजनिक स्थानों पर हैण्डपम्प निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी की हैं ।

 

विधायक भाटी ने बताया कि बजट घोषणा अनुसार ग्राम दासौड़ी, सियाणा भाटियान व बारूपालों की ढाणी (मियाकौर) में ट्यूबवैल व कोलायत क्षेत्र के सार्वजनिक 10 स्थानों पर हैण्डपम्प लगने से ग्रामीणों को पेयजल संबंधी हो रही परेशानियों से निजात मिलेगा। भाटी ने बताया कि आगामी कुछ ही दिनों में मेघासर व हाडलां भाटियान में भी नवीन ट्यूबवैल निर्माण कार्य की स्वीकृति भी जारी होगी । विधायक भाटी ने तीन ट्यूबवैल व 10 हैण्डपम्प निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री का आभार जताया ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!