Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाले के साथ धोखाधड़ी करने और मुंह पर कपड़ा बांधकर सोने,नकदी छीन ने जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में दिल्ली निवासी मुरलीधर शर्मा ने गौरीशंकर सोनी,आनंद सोनी,सुंदर सोनी,रामदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के 9 मार्च से 28 मार्च के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह सोने चांदी के आभूषण का काम करता है।

 

परिवादी ने बताया कि उसने आनंद सोनी को विश्वास पर 50 ग्राम सोने की पती दी और टंच करवाने के बहाने से रख ली। जिसके बाद वापस नहीं दिया। परिवादी ने बताया कि जिसके बाद सोने के वापिस मांगने पर उसने जयपुर बुलाया और कहा कि फलोदी में पार्टी से डील करवा देता हूं। जिसके बाद आरेापियों ने मिलकर उसे फलोदी ले गए। जहां पर कार में सवार तीन लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधा। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे कार में बिठाया और डराया धमकाया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास से 182 ग्राम सोने,40 ग्राम सोने के टंच और करीब डेढ़ लाख रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!