Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रस्सी से फंदा बनाकर युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के अणखीसर में 13 दिसंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्ते में भाई रामलाल पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चचेरे भाई दिनेश ने दिन में ढ़ाणी में बने झोपड़ें में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब हमें इस बारे में जानकारी मिली तो दिनेश को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!