Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिस प्रकार से बीती रात को पीबीएम में लापरवाही के वीडियो सामने आए। उसके बाद पीबीएम प्रशासन की और से भी मीटिंग की गयी। जिसमें कई सीनियर डॉक्टर मौजूद रहें। वहीं दूसरी और भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा और पीबीएम अधीक्ष डॉ. बी.सी. घीया से मिला और बीती रात की घटना पर आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मंडल ने दोषियों चिकित्साकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्राचार्य को पूरे परिसर में चलकर निरीक्षण करने के लिए कहा और साथ जाकर हालात दिखाएं। पीबीएम प्राचार्य और भाजपा नेताओं ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से पार्किंग के लिए डोरियां लगी दिखी तो दूसरी और कई स्थानों पर बेहरीब ढग़ से व्यवस्था दिखी। जिस पर प्राचार्य ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि सड़क से आने वाले मरीजों के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए है जो कि सरासर गलत है। ऐसे में अंबेड़कर सर्किल की और से अगर कोई इमरजेेसी की पेशेंट आए तो वह मेजर पूर्णङ्क्षसह सर्किल से घूम कर आएगा तो इसी बीच कुछ अनहोनी हो जाए तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। ऐसे में सड़क के बीच में बंद किए गए कट में से कुछ कट खोले जाएं ताकि इमरजेंसी में पेशेंट जल्दी से जल्दी इलाज के लिए पहुंचे सके। वहीं पीबीएम परिसर के बाहर भी व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा।

 

इस सम्बंध में भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह ने कहा कि पीबीएम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होगी तो वो स्वीकार्य नहीं होगी। अब सब मिलकर सहयोग करने को तैयार है लेकिन यहां का प्रशासन भी इस जिम्मेवारी को समझे और अपना धर्म निभाएं। वहीं युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि सरकार और भामाशाह दिल खोलकर स्वागत कर रहे है तो पीबीएम प्रशासन भी पूरी ईमानदारी और मानवता के साथ यहां व्यवस्था बनाए। ऐसे बेपटरी होती व्यवस्थाएं स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेदव्यास, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्य दत्त भाटी, बृजमोहन पुरोहित, नंदकिशोर आचार्य, रौनक व्यास, ओंकार नाथ सिद्ध उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!