Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रवास के दौरान युवाओं के लोकप्रिय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने नाल रोड स्थित रियासतकालीन चमत्कारी सिद्ध श्री स्याऊ बाबा मंदिर में भैरू नाथ बाबा के धोक लगाई। साथ ही अपने प्रशंसकों को भाटी ने आश्वासन दिया कि वे विधानसभा में गौ माता,गोचर,ओरण,खेजड़ी के हित की बात हमेशा पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे।
स्याऊ बाबा नवयुवक मंडल गौ सेवा समिति द्वारा पंडित कैलाश शांडिल्य के सानिध्य में विधायक भाटी की लंबी आयु एवं यशवृद्धि हेतु गौ सेवा में लापसी की सवामणि बनाई गई। स्याऊ बाबा नवयुवक मंडल के रमेश पुरोहित और राधेश्याम ने उन्हें भैरवनाथ जी का चित्र भेट किया।

दीपक किराडू ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर विधायक भाटी का स्वागत किया। पंडित पौरुष ने मंत्रोच्चार से भाटी के तिलक किया। सेठी किराडू ने भाटी को अपने कंधों पर बिठाकर भैरवनाथ जी के दर्शन करवाए। इस अवसर पर अभिषेक व्यास, अविनाश,नीलेश पुरोहित,मोहित कुलरिया, गौरीशंकर व्यास, अंकित पुरोहित अमृत तुल्य, मोहन बाबा, विष्णु व्यास, श्रीधर जोशी, राजा किराडू, नंदकिशोर व्यास, ओमप्रकाश किराडू, अमित पुरोहित लाला महाराज, अंकित आचार्य, राहुल व्यास छोटू सहित सैकड़ों प्रशंसकों ने युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!