Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सड़कों पर कांग्रेसी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में पिछले काफी समय से सड़क नाली और बिजली जैसी समस्याओं से जूझ रही जनता के लिए आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कुचीलपुरा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि राजस्थान भाजपा सरकार के दो साल के शासन में बीकानेर की जनता लगातार सड़क, नाली और शुद्ध पेयजल के लिए बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए लगातार प्रशासन से मांग कर रही है लेकिन भाजपा सरकार और बीकानेर पूर्व पश्चिम के दोनों भाजपा विधायक निगम में भाजपा बोर्ड और जनता अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए लाचार नजऱ आ रही है। मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि जनता को उसके मूलभूत सुविधाओं का ना मिलना शासन और प्रशासन की विफलता का परिचायक है। आज जिला कांग्रेस एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रही है इसमें सुधार ना हुआ तो आने वाले समय में इस सरकार और प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन जनता को साथ लेकर किया जाएगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष बीकानेर शहर एवं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता को बरगलाकर वोट लेती है उसकी सुविधाओं से मुंह फेरना भाजपा की फितरत है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, वरिष्ठ कांग्रेसी पन्नालाल मेघवाल, महासचिव आजम अली,करणीसिंह राजपुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, अहमद अली भाटी, सचिव रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, ताहिर हसन कादरी, कर्नल शिशुपाल सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बडगूजर, मनोज गहलोत, नितिन वत्सस सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!