Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस टीम ने थानाधिकारी भजनलाल की अगुवाई में की है। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो की तस्करी करते हुए दो लोगों को रंगे हाथों दबोचा। मौके से पुलिस ने करीब 46 किलो अवैध डोडा जब्त किया है।

महाजन थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान अरजनसर के पास नहर किनारे एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से थैलों में भरा 46.2 किलो अवैध डोडा-पोस्त मिला। पुलिस के अनुसार भंवरलाल डोडा-पोस्त बेचने के लिए आया था, वहीं अरजनसर निवासी सुभाष इसे खरीदने की फिराक में नहर के किनारे कार सहित पहुंचा था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!