Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता की जमीन को फर्जी तरीके से कागजात बनाकर बेचने का मामला सामने आय है। मामला नयाशहर पुलिस थन क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में बारह गुवाड़ क्षेत्र में रहने वाले यादव कमार व्यास ने चन्द्रकला,संतोश देवी,मुरली मनोहर,बद्रीदास,वीरेन्द्र रंगा,श्याम सुंदर,शिवशंकर,रमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वर्ष 2020 से 2024 के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसकी पिता की पुस्तैनी जमीन के फर्जी कागजात बनाकर धोखे से बेच दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE