Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

bikaner news राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज से देशभर में नवरात्रि के पर्व की शुरूआत हो गयी है। घर-घर पूजन और घटना स्थापना हुई। बीकानेर में भी विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ देवी माँ से आर्शीवाद लिया। बीती रात को देवी माँ करणी जी के धाम श्रद्धालु बड़ी संख्या में पैदल रवाना हुए और दर्शन किए। अब अगले नौ दिनों तक देशनोक में मेला भरोगा।
देशनोक देवी माँ दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों के लिए मंदिर प्रन्यास की और से विशेष व्यवस्था की गयी है। अब नवरात्रि पर नौ दिनों तक 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे। ऐेसे में अगले नौ दिनों तक मंदिर के पट मंगल नहीं होंगे।

 

नवरात्रि के चलते देवी माँ करणी जी का मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर प्रन्यास के अनुसार अमावस्या की रात से मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। दर्शनार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, धूप-छांव सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर से ही मंदिर के दर्शन किए जा सकेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!