Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोचर और गौशालाओं को लेकर आज भीनासर में बड़ी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के अनेक जिलों से गौप्रेमी और साधु संत पहुंचे। इस सभा में पूर्व मंत्री और पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहें। मंच से अनेक वक्ताओं ने गोचर,गाय और गौशालाओं को लेकर अपनी-अपनी बात कहीं।

 

दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने जमकर सरकार पर हमला किया और गोचर के लिए हरसंभव तैयार रहने का आश्वासन दिया। भाटी ने कहा कि जिस प्रकार से सरकारों के आदेश अधिकारी नहीं मान रहे हैं ऐसे में हमारी गाय और गोचर खतरें में है। समय है कि सब एक साथ होकर इनका मुकाबला करें और आंखे दिखाएं। भाटी ने कहा कि सरकार के आदेशेां के अधिकारी पालना नहीं करें मजाल पड़ी है क्या। अब समय है कि आमजन मिलकर सरकारों को आंखे दिखाएं अन्यथा हमारी गाय,गोचर और गौशालाएं संकट में है। भाटी ने कहा कि वो हर समय हर संभव गौचर,गाय,गोशालाओं के लिए तैयार हे और जल्द ही बड़ा एलान करूउंगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!