Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों को रिंग रोड जल्द बनाए जाने के आदेश या प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता नितिन वत्सस ने जमकर प्रहार किया है। वत्सस ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने बीकानेर के आमजन के साथ भद्दा मजाक किया है या जानबूझकर उन्होंने इस मुद्दे को उछलकर बीडीए के उस मंसूबे को ताकत दी है जो वो गोचर के साथ करना चाहता है।

 

वत्सस ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर की जनता, खासतौर से गौसेवकों के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे कि उन्हें पहले से घोषित रिंग रोड चाहिए या गोचर भूमि क्योंकि जिस रिंग रोड का जिक्र उन्होंने कल बैठक में उठाया है उसी रिंग रोड का कार्य गोचर के कारण अटका है क्योंकि प्रस्तावित रिंग रोड गोचर में से जा रही थी तब गौ सेवको ने उस पर कानूनी रोक ले ली थी तब से यह काम अटका हुआ है अब फिर से रिंग रोड का मुद्दा उस वक्त उछाला गया है जब गोचर के लिए गौ सेवको के साथ संपूर्ण बीकानेर आंदोलन कर रहा है। वत्सस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा जानबूझकर गोचर आंदोलन को कमजोर करने की तरफ ये कदम है जनता को जवाब दे कानून मंत्री की उन्हें गोचर क्यों उजाडऩी है

 

इसके साथ ही पिछले दो सालों से लगातार सुलभ सड़को के लिए बीकानेर का जन जूझ रहा है और भाजपा के मंत्रियों को सिर्फ बैठकों में आदेश देने आते है काम हुआ या नहीं उस पर इनकी कोई कार्यवाही नहीं होती।
वत्सस ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज्य सरकार के मंत्री और केंद्रीय मंत्री बीकानेर की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और अर्जुनराम मेघवाल रिंग रोड के बहाने गोचर पर आपकी नजर का माकूल जवाब देने के लिए जनता तैयार है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!