Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों में विवाद हो जाने और आमने-सामने फायरिंग के मामले सामने आए है। दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमें दर्ज किए गए है। मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रासीसर बड़ा बास में 19 सितंबर की 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में नयाशहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बनवारी लाल विश्नोई ने शंकरलाल,रमेश, जगदीश,भंवरलाल,गिरधारी,नेनकराम,मल्लुराम,रामस्वरूप,रामनिवास,सिद्धराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके बाड़े में अवैध रूप से घुसे। आरोपियों ने ट्रक और कैपर से कमरे व टीन शेड़ को तोडऩे का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों पट्टियों को तोड़ दिया और उसके भाई बुधराम,लालचंद ने विरोध किया तो लोहे के पाईप,लाठी से मारपीट की ओर पिस्टल से फायर किया।

 

वहीं दूसरे पक्ष की और से रासीसर निवासी रमेश विश्नोई ने बनवारी,बुधराम,गोपीराम,गैनाराम,लालचंद,भंवरलाल,ईमीलाल,दिलीप,नारायण,राकेश,संतराम,देवेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके प्लॉट पर तारबंदी,पट्टियां तोडऩे लगे। परिपवादी ने बताया कि उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे के सरियों,रॉड से मारपीट की। इस मारपीट में उसके भाई के चोटें आयी है। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने पिस्टल से फायर किया और डराया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!