Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में हुए निर्मम हत्याकांड के मामले में विरोध की आग अब लगातार बढ़ती जा रही है। आज इस मामले को लेकर प्रदेश की राजधानी में गुंज सुनाई दी। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने इस पुरे मामलें में सख्त कार्रवाई के साथ सरकार से जवाब मांगा। वहीं दूसरी और विधायक अंशुमान भाटी ने गृहमंत्री जवाहर बेढ़म से मुलाकात की और जल्द से जल्द दोषियों को पकडऩे की मांग की। वहीं बीकानेर में भी विरोध के स्वर अब मुखर होने लगे है। गंगाशहर क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तीन दिनों से पुलिस के हाथ खाली है। पूर्व पार्षद ने कहा कि दो दिनों में इस प्रकरण को अंजाम देने वाले पकड़ में नहीं आएं तो बड़ा आन्दोलन कर बंद जैसा कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। विश्नोई ने कहा कि समय रहते अगर पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो अब चक्का जाम करेंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!