राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी से दुखद खबर सामने आयी है। जहां पर कांग्रेस के नेता के बेटे ने सुसाइड कर लिया। घटना श्राीगंगानगर की श्रीकरणपुर पंचायत समिति से जुड़ी है। जहां पर पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के बेटे जैसल सिंह बराड़ ने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
जैसल ने शनिवार शाम गांव 5-ओ स्थित अपने घर में सिर में आत्महत्या की। जैसल के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आई एम सॉरी लिखा हुआ था।
जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र निवासी जैसल ने अपने दादा सरदार बाघसिंह बराड़ की लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारी। जैसल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे घर का नौकर जैसल को चाय देने उसके कमरे में गया था। उसने जैसल का शव बेड पर पड़ा देखा था। जैसल युवरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। युवरेंद्र सिंह साल 2000 से 2005 तक प्रधान रहे थे। शव केसरीसिंहपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है।




