Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दोस्तों के साथ मारपीट करने और कैंपर से बाइक को कुचलने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के हिंयादेसर में 3 मार्च की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जांगलू निवासी संदीप ने ओमप्रकाश, नंदकिशोर, पुखराज, मदनङ्क्षसह, ईश्वरसिंह, शिवलाल, बंशीलाल, भींयाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त राकेश के साथ जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने दोनो को रोका और दोनों के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसकी बाइक को अपनी कैंपर से कुचल दिया और रूपए भी छीन लिए। पुलिस ेन प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!