Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को आपसी विवाद में खूनी सघंर्ष में भाई द्वारा भाई की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के पंचारिया चौक की है। जहां पर बीती रात को आपसी विवाद में दो भाईयों के बीच खूनी सघंर्ष हो गया। जिसमें ंछोटे भाई ने बड़े भाई पर वार किया। जिससे उसकेे मौत हो गयी।

 

घटना में 35 वर्षीय हुकमचंद पंचारिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नोखा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद खूनी सघंर्ष में बदल गया। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!