राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में तेजी से मौसम बदल रहा है। जिसके चलते श्ीातलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगले तीन-चार दिन तक जरा संभल कर रहें। मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है सेहत। उतरी हवाओं के कारण ठिठुरन का दौर दिनभर रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है। इसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चालक भी सावधानी से वाहन चलाए।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को खत्म हो गया। तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। अब मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में नए साल के आगमन तक तेज सर्दी पडऩे और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आज राज्य के 28 जिलों में घने कोहरे पडऩे की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन्हीं 28 में से 11 जिलों में कोल्ड-वेव (शीतलहर) चलने की भी चेतावनी जारी की है। गंगानगर,हनुमानगढ़,बीकानेर,चुरू,झुझुनूं,सीकर,जयपुर,अलवर,दौसा सहित 28 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!