Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

लूणकरणसर से लोकेश बोहरा
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। बोलेरो में सवार नकाबपोश द्वारा एक बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। घटना सोमवार की रात को करीब दो बजे के आसपास लूणकरणसर के कालू रोड स्थित एक निजी बैंक की है। जहां पर एक बोलेरो कैंपर में सवार होकर कुछ नकाबपोश आए और एटीएम को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान नकाबपोश ने पहले सीसीटीवी पर स्प्रे किया ताकि सीसीटीवी में घटना कैद ना हो पाए। नकाबपेाश ने बैंक के एटीएम को उखाडऩे के लिए बोलेरो केंपर एटीएम के आगे लगाई लेकिन सफल नहीं हो सके।

 

ग्रामीणों के जागने पर पर बोलोरो कैंपर सवार नकाबपोश वहां से भाग गए। इस दौरान बैंक के मुंबई स्थित ऑफिस में सायरन बजा और उन्होंने भी बीकानेर के बैंक मैनेजर को इस बारे में फोन किया। घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेशाराम विश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोलोरो कैंपर गाड़ी का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कैंपर सवार वहां से सरदारशहर की तरफ भाग निकले। पुलिस द्वारा बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सामने आया कि देर रात एक गाड़ी में कुछ नकाबपोश वहां पहुंचे और एटीएम को उखाडऩे का प्रयास कर लूट करनी चाही लेकिन वे सफल नहीं हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!