राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब पी रहे दो दोस्तोंं में किसी बात को लेकर कहासुनी होने और फिर हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान क्षेत्र के गांव भागसर से जुड़ी है। जहां पर रविवार को दो दोस्त शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हो गया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
गला कटने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे देख आरोपी फरार हो गया। गांव भागसर में रमेश सोनी एक घर में पशुओं की देखभाल और घरेलू काम करता था। आरोपी मनफूल से उसकी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। रविवार रात करीब 9 बजे जिस घर में रमेश काम करता था, वहां मनफूल भी आ गया। दोनों बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही मनफूल ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और रमेश सोनी के गले पर वार कर दिए। हमले से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


