राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। पटाखें के लिए मना करने पर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में 23 वर्षीय युवती ने पीयूष भार्गव,भरत भार्गव,नीरज,विशाव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में 1 नवम्बर की रात को करीब 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि दीपावली की रात को पटाखे फेंकने की बात को लेकर आरोपित से विवाद हो गया। इसी को लेकर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और रोकने पर छेड़छाड़ की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने जान बुझकर घर के पास खड़े होकर सिगरेट के गुलछर्रे उड़ाने लगे। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!