राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर हाथों में लाठियां,धारादर हथियार लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में भादला निवासी श्यामलाल सांसी ने नेनाराम,राजूराम,उदाराम,हंसराज,काली,लिछमा,बीजी,आशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भादला में 14 मार्च की रात को 8 बजे के आसपास की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने एकराय होकर हाथों में लाठियां,लोहे की खुरी लेकर उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपी परिवादी व उसके पिता,बच्चों के साथ मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!