राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी की मोटर लगाने के दौरान पैर फिसल जाने से पानी में गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के ढ़ाणी भागीरथ में रोही घट्टू में 9 मई की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई भागीरथ ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई देवीसिंह जो कि ढ़ाणी में पानी के कूंड पर मोटर लगा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। जिसे करीब 10 मिनट में कूंड से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



