पीएम नरेन्द्र मोदी का देश की जनता को संदेश

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हेदराबाद रैली में देश की जनता को बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने पेट्रोल,डीजल, सोना, वर्क फ्रॉम होम को लेकर बड़ी बाते कहीं है। जिसके बाद देशभर में चर्चा है कि आखिर क्या एक बार फिर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारत में पाबंदिया लागू हो सकती है।

 

पीएम मोदी का ये संदेश कई तरह की कयासबाजी को जन्म दे रहा है। अलग-अलग विशलेषक इसे अलग-अलग रूप में परिभाषित कर रहे है लेकिन ये माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत भी दिखने लगा है।

 

पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।

 

उन्होंने कहा कि पहले जब युद्ध होता था लोग सोना दान में दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है लेकिन हमें आज ये संकल्प लेना होगा कि अगले 1 साल तक कोई भी कार्यक्रम हो तो सोना न खरीदें। इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी।
पीएम ने कहा कि सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए।
पेट्रोल-डीजल बचाएं, कारपूलिंग करें- अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं।

 

खाद्य तेल की खपत कम करने पर जोर- हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी।
रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं- देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढऩा चाहिए।
विदेश यात्राएं टालने की अपील- वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!