राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के एसएच-20 बी उतमामदेसर से कुचौर अथुणी के बीच में 9 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मुनीराम जाट ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा गणेशाराम जो कि बाइक से जा रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिसके चलते गणेशाराम गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसके भतीजे गणेशाराम की मोत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!