राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक को गली से घसीटते हुए घर में ले जाने और फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में 22 वर्षीय युवक मुखराम ने प्रभुराम और मुखराम पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोरंगदेसर में 10 मई की दोपहर की है।

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके गली में गाली गलौच की। जिसके बाद दोनो आरोपी उसे गली से घसीटते हुए घर में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ लोहे के सरिए से मारपीट की और जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



