राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। बीते दिनों भी शहर के विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण को हटवाया गया। जिसके बाद आज निगम टीम के साथ यातायात टीम ने रोड़वेज बस स्टैंड के पास, चौधरी भीमसेन सर्किल क्षेत्र में सड़क पर बने अतिक्रमण को हटवाया।

 

आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में यातायात प्रभारी नरेश कुमार निर्वाण की टीम ने कार्रवाई की। शहर के प्रमुख चौराहों, चौधरी भीमसेन सर्किल के आसपास, सर्किल से रोडवेज बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण को हटवाया। यातायात प्रभारी निर्वाण ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। सड़क किनारे बने गढ्ढों की भी इस दौरान मरम्मत की गयी।

 

क्षेत्र में लगे अवैध हाथगाड़े, ठेले, रेहड़ी, गाड़े, अवैध खोखे थड़ी को हटवाया और सड़क को वाल-टू-वाल यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान कई वाहनों, खोखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया। वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थान पर अपना वाहन खड़ा करने की समझाइश की गयी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!