Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से जयपुर जा रहे कार सवारों की गाड़ी दूसरी गाड़ी से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले के रतनगढ़ में एनएच-11 पर बिरमसर गांव के पास की है। जहां पर आमने-सामने से दो कारों में भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दोनों कारों में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी 47 वर्षीय जयशंकर अपने माता-पिता के साथ जयपुर जा रहे थे। वहीं तारानगर के चंगोई निवासी सुरेश जयपुर से शहर की ओर आ रहे थे। सुरेश के साथ झुंझुनूं जिले के 2 अन्य लोग भी कार में सवार थे। बिरमसर के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में वृद्ध दंपत्ति सहित कुल 6 लोग घायल हुए, जिन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!