Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहाने के लिए गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के जलाशय खारा में 14 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई राहुल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई सुधीर जलाशय खारा में नहाने के लिए गया था। जहां पर नहाते समय उसका पांव फिसल गया और पानी में डूबने के कारण उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!