Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे युवक को पिकअप द्वारा टक्कर मारने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के राणीसर बस स्टैंड की है। इस सम्बंध में शंकरलाल जाट ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके चाचा का बेटा शिवरतन बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पिकअप ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!