राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। म्युजियम सर्किल पर टैक्सी चालक द्वारा सोने की मूर्ति छीन लेने और धक्का देकर भाग जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में दासोड़ी निवासी 75 वर्षीय लाधुदान चारण ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना म्म्युजियम सर्किल पर 20 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह टैक्सी से उतरा तो आरोपित चालक ने उसके गले से झपटा मारकर सोने की मूर्ति छीन ली। जिसके बाद आरोपित ने प्रार्थी को धक्का देकर गिरा दिया और टैक्सी लेकर जयपुर रोड़ की तरफ भाग गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!