राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना का नाम अब राम जल सेतु लिंक परियोजना होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात एक्स पर पोस्ट करके पीकेसी का नाम राम जल सेतु लिंक परियोजना करने की घोषणा की है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर सीएम ने इसके पोस्टर का भी विमोचन किया।

पानी और सिंचाई के इस प्रोजेक्ट का नाम पहले पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट था। सरकार बदलने के बाद इसका नाम बदलकर पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना किया गया और अब इसे राम जल सेतु लिंक परियोजना के नाम से जाना जाएगा। सीएम ने एक्स पर लिखा- आज राजस्थान सरकार की ओर से पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का नामकरण परिवर्तित कर राम जल सेतु लिंक परियोजना’ करने का निर्णय लिया गया है। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल लोगों की धार्मिक भावनाओं का प्रतिबिंब है, यह प्रदेश के जल संसाधन प्रबंधन में नवीन अध्याय भी जोड़ेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!