अनियंत्रित होकर बीजेपी सांसद की गाड़ी टकराई पेड़ से,सांसद को लगी चोटें

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा के सांसद की गाड़ी अंनियत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने की खबर सामने आयी हे। घटना हरियाणा की है। जहां पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की गाड़ी अंनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट आई है
बराला को उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला के अनुसार लोहारू विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बराला के 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम थे। लास्ट कार्यक्रम सिधनवा गांव में था। यहां से वह हिसार आ रहे थे। इस दौरान शेरपुरा गांव के पास गाड़ी ब्रेकर पर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बराला ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे। गाड़ी धीरे चल रही थी, जिससे बचाव हो गया है। बराला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!