राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रविवार की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह किसी काम से गया हुआ था और उसके पिता भी किसी परिचित के यहां पर गए हुए थे।

इस दौरान पडौस में रहने वाले दो सग्गे भाई व एक अन्य युवक हाथों में लाठी, चौसंगी लेकर उसके घर पर पहुंचे। जहां पर आरोपियों ने उसकी माँ, बहनों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार सूचना मिलने पर उसके पिता व अन्य रिश्तेदार जब घर पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!