राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पत्नी द्वारा पति की मौत के सम्बंध में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने को मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में कितासर बिदावतान निवासी नरपत ने उम्मेद कंवर व दशरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ में 29 अक्टूबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच की है।

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित ने मालसिंह के नाम से फर्जी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र , फर्जी दिनांक, फर्जी मृत्यु स्थान दिखाया। जिसके चलते आरोपित ने दूसरे आरोपित के साथ मिलकर खेत को बेचते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मालसिंह वर्षो पहले लापता हो गए थे। ऐसे में परिवादी के पिता और मालसिंह की हिस्सेदारी में जमीन थी। जिस पर आरोपी ने गलत तथ्य और दस्तावेज पेश कर जमीन विक्रय करते हुए धोखाधड़ी की।



