राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वाहन के आगे पशु के आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के 2 एडीएम आबादी में 9 मई की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 2 एडीएम निवासी हरिराम नायक ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका बेटा अनिल ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके बेटे के ट्रेक्टर के आगे अचानक से पशु आ गया। जिसके चलते ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने से उसके बेटे अनिल की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



