राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अनियंत्रित होकर ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहंा पर कस्बे में जसनाथ जी मंदिर के पास रविवार अलसुबह ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया। इस हादसे में ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे मशीनों के सहयोग से किनारे पर किया गया और यातायात सुचारू करवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक कालू की और जा रहा था इस दौरान लूणकरणसर कस्बे में प्रवेश करते समय संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!