राजस्थान 1st न्यू,बीकानेर। स्टेशन रोड़ क्षेत्र में सीएमएचओ ऑफिस के पास त्यागी वाटिका में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना शनिवार की सुबह अचानक तीन मंजिला मकान में आग लग गयी। आग लगने से आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। जिस समय तीन मंजिला में यह आग लगी उस समय घर के लोग घर में ही मौजूद थे।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। करीब चार गाडिय़ा लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है । बताया जा रहा है कि यह मकान संजय भार्गव नाम के व्यक्ति का है। गनीमत रही कि अब तक कोई भी जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग की सूचना मिल गयी।



