राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पत्नी द्वारा पति पर कुल्हाड़ी से वार करने और फिर खुद सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना उदयपुर से जुड़ी है। जहां पर गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव की है। जहां पर पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। पति को मरा समझकर फिर खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले पति के बड़े भाई (जेठ) को ऑडियो भेजा। ऑडियो में महिला ने कहा- मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।

 

पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उमेश गमेती और उसकी पत्नी दुर्गा गमेती गुरुवार रात एक भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गा ने कुल्हाड़ी उठाकर पति उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के बाद दुर्गा ने उमेश को मृत समझ लिया और आवेश में आकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल उमेश गमेती को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!