राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिम बंगाल में नए सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। आज बंगाल में केन्द्रीय गृह मंत्री और पर्यवेक्षक अमित शाह ने विधायक के साथ विधायक दल की बैठक की। जिसके बाद बंगाल में भाजपा ने विधायक दल के नेता के नाम का एलान किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराकर जीतने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता बनाया है।

ऐसे में अब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया।
शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी। ममता के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही।
कुछ ही महीनों में ये सब खत्म हो जाएगा। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम और बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।



