राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ज्वैलर को गैंगस्टर द्वारा रंगदारी के लिए कॉल करने का मामला सामने आया है। खबर राजधानी जयपुर से जुड़ी है। इस सम्बंध में ज्वैलर ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार 6 मई को ज्वेलर के माबाइल पर एक वॉयस मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा वीरेन्द्र चारण बताया।

ज्वेलर को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।रुपए नहीं देने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। रंगदारी के लिए गैंगस्टर्स की धमकी मिलने के बाद परिवार दहशत में है। झोटवाड़ा थाने में पीडि़त ज्वेलर की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस की ओर से साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है।



