राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विश्व बाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन जनरल हॉस्पिटल के ‘ग्रोथ गेट चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ में जागरूकता कार्यशाला हुई। डॉ. श्याम अग्रवाल ने इस दौरान विभिन्न बातों पर प्रमुखता से बात रखी।
सेंटर हेड डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि किशोरों में डिप्रेशन, एंग्जायटी, नशा, आत्महत्या की सोच और डिजिटल एडिक्शन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में मोबाइल में कैद, मन से अकेला, बच्चा ‘खोई हुई पीढ़ी’ बन सकता है।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रोज 15 मिनट बच्चे को सुनें, स्क्रीन टाइम की जगह ग्रीन टाइम दें।
इस दौरान बच्चों में चिड़चिड़ापन, नींद न आना, अकेलापन जैसे लक्ष्ण भी दिखाई देते है। सेंटर डायरेक्टर कुशल कटारा व टीम ने बताया कि यहाँ हर हफ्ते चाइल्ड गाइडेंस क्लिनिक चलती है। प्ले थेरेपी, पेरेंट काउंसलिंग से बच्चों को तनाव और मोबाइल की लत से बाहर निकाला जाता है।
शिव कुमार सोनी ने मानसिक रोग को ‘पागलपन’ न कहने की अपील की। अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने मानसिक रूप से परेशान बच्चों के लिए सुरक्षित, प्यार भरा माहौल बनाने की शपथ ली।
इस दौरान बच्चों के लिए संदेश देते हुए बताया कि बच्चों की हँसी बचाओ, मानसिक तनाव को हराने के संदेश पर कार्य करना चाहिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!