राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस के हैड कांस्टेबल को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है ।मामला श्रीगंगानगर से जुड़ा है। जहां पर नशा तस्करों को भगाने के चलते हैड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। जांच में हैड कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध होने के बाद जांच की गयी और अब हैड कांस्टेबल मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार जिस समय जिला पुलिस 11 किलो से ज्यादा हेरोइन की बड़ी खेप बरामद कर तस्करों को पकडऩे में जुटी थी, उसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल मंगतराम ने टीम को गलत जानकारी देकर भटकाने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया कि वह गिरफ्तार तस्करों में से एक के सीधे संपर्क में था।

 

मामले में हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। 26 मार्च को रावला थाना क्षेत्र के चक 7-8 एसकेएम की रोही में पाकिस्तानी ड्रोन से डाली गई 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!