राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैदल चल रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जोशी होटल के पास छतरगढ़ की है। इस सम्बंध में स्वरूप ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा मूलङ्क्षसह सड़क पर पैदल चल रहे थे। बीकानेर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसके चाचा को टक्कर मार दी। जिससे उसके चाचा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!