राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर के घर के आगे से गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 27 मार्च को प्रार्थिया द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई है। परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 27 मार्च की रात को उसके घर के आगे वल्लभ गार्डन से उसकी स्कार्पियों कोई उठाकर ले गया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी खंगाल और तकनीकी साक्ष्यों से जांच करते हुए ओसिया के पास लावारिस हाल में गाड़ी को जब्त किया। गाड़ी इस दौरान बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त थी। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए रैकी करने वाले बीजाराम, भंवराराम को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पुछताछ के बाद मामले के मुख्य सरगना अशोक उर्फ अंशु को सोजत सिटी के उप कारागृह से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिससे मामले को लेकर पुछताछ जारी है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अशोक के खिलाफ पूर्व में भी 25 प्रकरण दर्ज है। जो कि राजस्थान के बाड़मेर,सिरोही,बालोतरा, पंचपदार, एयरफोर्स, बाप, जेसलमेर, नागौर,बालेसर में दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, झंवरलाल, सुनील, सीमांत शामिल रहें। बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर बीकानेर की शेरनी के घर के आगे से यह गाड़ी रात के समय में चोरी हुई थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!