राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते सुबह से शाम तक गर्मी अपना कहर बरपा पा रहा है। राजस्थान में आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार (7 मई) को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में बादल छाने, आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश और ओले गिरे।

दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढऩे से गर्मी तेज हो गई है। जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जैसलमेर में गुरुवार सबसे ज्यादा गर्मी रही।
मौसम विभाग ने आज 8 मईको भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर में बारिश को लेकर येलेा अलर्ट जारी किया गया है।



